छठ व्रतियों की सेवा में कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का समर्पण, पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया फल वितरण, छठी मैया से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सद्भाव की कामना

Advertisements

गिरिडीह :- लोक आस्था, सूर्य उपासना और अटूट श्रद्धा के महापर्व छठ के पावन अवसर पर कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, कामता (गावां), गिरिडीह की ओर से छठ व्रतियों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से व्रतियों के प्रति सम्मान और सेवा भाव प्रकट करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कैलाशेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक राजकुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं छठ व्रतियों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण किया। साथ ही छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

ट्रस्ट की इस पहल के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का भी संदेश दिया गया। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शुद्धता, अनुशासन, त्याग, तपस्या और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। ऐसे अवसरों पर व्रतियों की सेवा करना और उनके बीच सहयोग की भावना रखना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

ट्रस्ट ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में सेवा, सहयोग और सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में छठी मैया से क्षेत्र में शांति, एकता, खुशहाली और समृद्धि बनाए रखने तथा सभी परिवारों के जीवन को सुखमय एवं मंगलमय बनाने की प्रार्थना की गई।

See also  आठ साल बाद भी स्कूल में चहारदीवारी नहीं, 166 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर ट्रस्ट की प्रेरणास्रोत कैलाश देवी, अध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव टेक नारायण प्रसाद यादव, कोषाध्यक्ष प्रभु नारायण यादव, सदस्य राजेंद्र राम एवं अशोक महथा, चंदन कुमार, संजय कुमार यादव, विष्णुदेव प्रसाद यादव, कट्टी महतो, मुन्ना यादव एवं उदय यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और ट्रस्ट के धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में अपना सहयोग दिया।

About The Author

You may have missed