छठ व्रतियों के लिए सेवा शिविर लगाकर 350 श्रद्धालुओं को बांटी गई पूजन सामग्री

Advertisements

आदित्यपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जयप्रकाश उद्यान स्थित छठ घाट पर प्रवीण सिंह सेवा संस्थान की ओर से सेवा शिविर आयोजित किया गया। संस्थान के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह तथा अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह के नेतृत्व में लगाए गए इस शिविर में छठ व्रतियों को निःशुल्क पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस वर्ष करीब 350 छठ व्रतियों को भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए पीतल के लोटे और कच्चे दूध का वितरण किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए चाय, पेयजल और अन्य जरूरी पूजन सामग्री की व्यवस्था भी की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अंकुर सिंह ने बताया कि संस्थान पिछले 16 वर्षों से लगातार छठ व्रतियों की सेवा कर रहा है। शुरुआत में यह शिविर उनके पिता के समय ‘इनसाइड झारखंड न्यूज़’ के नाम से संचालित होता था, जिसे बाद में प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के माध्यम से आगे बढ़ाया गया। वहीं, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने छठ महापर्व को प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरे जुड़ाव एवं सामंजस्य का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस पर्व की विशेषता है कि व्रती बिना किसी पुरोहित के स्वयं भगवान सूर्य की आराधना करते हैं।

उन्होंने बताया कि घाट पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और पर्याप्त रोशनी के साथ संध्या एवं प्रातः अर्घ्य के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। साथ ही श्रद्धालुओं से कतारबद्ध और अनुशासित तरीके से पूजा-अर्चना करने की अपील की गई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दी गईं। शिविर में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, संरक्षक नंद कुमार सिंह सहित संघ के विभिन्न पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed