जेईई मेन 2026 के आधार पर बनेगी राज्य मेरिट लिस्ट, बीई-बीटेक एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

Advertisements

रांची : झारखंड में इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए जेईई मेन 2026 के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 24 जून से 2 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 3 जुलाई को आवेदन में सुधार का अवसर दिया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पर्षद के अनुसार, राज्य मेरिट लिस्ट 5 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। इसी सूची के आधार पर झारखंड के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई-बीटेक कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह जेईई मेन 2026 के स्कोर और निर्धारित पात्रता शर्तों पर आधारित होगी।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है और साथ ही झारखंड का स्थानीय या स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1 और बीसी-2 वर्ग के लिए 500 रुपये तथा एससी, एसटी और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

About The Author

See also  151 बच्चों की बहाली पर मुहर, कर्मचारियों को प्रमोशन या डबल इंक्रीमेंट का विकल्प

You may have missed