रामपुर गोलीकांड के आरोपी मंटू सिंह के साथ रिमांड में मारपीट का आरोप, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग



पलामू : रामपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी मंटू सिंह को पुलिस रिमांड के दौरान कथित तौर पर बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। परिवार का दावा है कि मेडिकल जांच रिपोर्ट में भी चोट लगने की पुष्टि हुई है।

परिजनों के अनुसार मंटू सिंह ने 9 जून को अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उसे 22 जून को 24 घंटे की रिमांड पर लिया गया। इसी दौरान उसके साथ कथित रूप से शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गई। परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और जरूरत पड़ने पर मानवाधिकार आयोग और झारखंड हाईकोर्ट जाने की बात कही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह निराधार बताया है।


