मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा आज, 10 केंद्रों पर 3732 छात्र देंगे परीक्षा

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना-2026 के तहत होने वाली परीक्षा आज आयोजित की जाएगी। पूर्वी सिंहभूम जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3732 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारू और कदाचारमुक्त तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। साकची स्थित सेंट्रल करीमिया हाई स्कूल को सबसे अधिक क्षमता वाला केंद्र बनाया गया है, जहां 624 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। परीक्षा संचालन को लेकर केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.
मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सफल होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक हर साल 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है।


