जेएससीए स्टेडियम में फाइनल के दौरान भगदड़ जैसे हालात, भीड़ बेकाबू होने से मची अफरातफरी
Advertisements

रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मैच के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। अचानक बड़ी संख्या में दर्शकों के एक साथ पहुंचने और गेट पर दबाव बढ़ने से स्थिति बेकाबू हो गई, जिससे स्टेडियम परिसर में अफरातफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Advertisements

Advertisements

घटना के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि पश्चिमी गेट पर सबसे ज्यादा भीड़ जमा होने से दबाव बढ़ा और स्थिति बिगड़ गई। फिलहाल प्रशासन ने हालात को नियंत्रित कर लिया है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।


