मां की हत्या कर 3 दिन तक घर में शव छिपाने का आरोप, बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया

Advertisements

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के काशिदा न्यू कॉलोनी में 56 वर्षीय उमा गोस्वामी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके छोटे बेटे गोवर्धन गोस्वामी ने पूछताछ में जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शनिवार की सुबह मां ने उसे अस्पताल चलने के लिए कहा था। इसी बात पर गुस्से में उसने घर में रखी लकड़ी की कुंदी से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। उमा गोस्वामी घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में चतुर्थवर्गीय कर्मी थीं और छोटे बेटे के साथ रहती थीं। उनका बड़ा बेटा गिरधारी गोस्वामी दुमका गांव में रहता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद आरोपी ने शव को एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंदी लगा दी और खुद दूसरे कमरे में रहने लगा। वह सामान्य रूप से घर से बाहर आता-जाता और बाहर से भोजन-पानी कर लौटता रहा। तीन दिन बाद सोमवार की रात घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने मृतका की बेटी को सूचना दी। छोटी बेटी प्रमिला गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर घाटशिला पुलिस को जानकारी दी। रात करीब 10:30 बजे पुलिस स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों की मौजूदगी में घर पहुंची। बंद कमरे का दरवाजा खोलने पर उमा गोस्वामी का शव मुंह के बल पड़ा मिला, जो सड़ने लगा था।

प्रमिला गोस्वामी के लिखित आवेदन पर घाटशिला थाना में बीएनएस की धारा 103(1) एवं 238(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गोवर्धन गोस्वामी को हिरासत में लेकर कथित रूप से हत्या में इस्तेमाल लकड़ी की कुंदी जब्त कर ली है। मंगलवार को घाटशिला महिला थाना प्रभारी मंजुश्री कुंकल ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई। मृतका के दामाद प्रेम कुमार (पटना) और राहुल सिंह (नरसिंहगढ़) भी अस्पताल पहुंचे। अस्पतालकर्मी बासुदेव सीट और समाजसेवी कालीराम शर्मा के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेजा गया। करमा पूजा के कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका और अब इसे बुधवार को कराया जाएगा।

About The Author

You may have missed