TSAF Swimathon 2026 का 22 नवंबर को आयोजन, 500 मीटर से 5 किमी तक होगी तैराकी की चुनौती

जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) 22 नवंबर 2026 को डिमना लेक में ‘TSAF Swimathon 2026’ का आयोजन करेगा। ओपन-वाटर स्विमिंग के इस आयोजन में अलग-अलग स्तर के तैराक अपनी क्षमता और अनुभव के अनुसार दूरी का चयन कर सकेंगे। TSAF ने इस बार आयोजन की घोषणा ‘द वेट इज ओवर’ टैगलाइन के साथ की है।


Swimathon में 500 मीटर, 1 किमी, 2.5 किमी और 5 किमी की श्रेणियां रखी गई हैं। 500 मीटर की दूरी पहली बार ओपन-वाटर स्विमिंग करने वालों और जूनियर खिलाड़ियों के लिए है। 1 किमी की श्रेणी गति और सहनशक्ति पर केंद्रित है, जबकि 2.5 किमी अनुभवी तैराकों के लिए रखी गई है। 5 किमी लंबी दूरी की सबसे चुनौतीपूर्ण श्रेणी होगी। TSAF के इस आयोजन का उद्देश्य ओपन-वाटर स्विमिंग को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को साहसिक खेलों से जोड़ना और खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता परखने का अवसर देना है।
TSAF Swimathon 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इच्छुक प्रतिभागी पोस्टर पर दिए गए QR Code को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आयोजकों ने खेल प्रेमियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है, ताकि वे अपनी पसंद की दूरी का चयन कर सकें।


