भाई-भाभी हत्याकांड के 2 फरार आरोपियों की तलाश, पंजाब पुलिस ने दी दबिश

जमशेदपुर : पंजाब पुलिस ने सीतारामडेरा पुलिस के सहयोग से 10 नंबर बस्ती के दुनिया रोड स्थित आकाशदीप प्लाजा के पीछे विजय नगर की एक मेडिकल दुकान समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। सुखिया रोड स्थित आवास नंबर 4 पर भी दबिश दी गई। कार्रवाई टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमा और उनके भतीजे हरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है।

12 मई 2026 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के काहनूवान थाना क्षेत्र के गांव नौकोट में संपत्ति विवाद को लेकर अजायब सिंह और उनकी पत्नी कमल कौर की हत्या कर दी गई थी। मामले में तरसेम सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ अंबे, हरजीत सिंह और मनप्रीत कौर को नामजद आरोपी बनाया गया है। अमरजीत सिंह उर्फ अंबे और मनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तरसेम सिंह और हरजीत सिंह की तलाश जारी है।


