सोना देवी विश्वविद्यालय में यूजीसी के ‘चेतना श्रृंखला व्याख्यान’ का आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर : राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (अक्टूबर 2026) के अवसर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ‘चेतना श्रृंखला व्याख्यान’ के तहत साइबर अपराध पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया। इसका विषय “साइबरक्राइम अनकवर्ड : थ्रेट्स, प्रिवेंशन एंड रिस्पांस” (साइबर अपराध की पड़ताल : खतरे, बचाव एवं समाधान) था। कार्यक्रम में सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने भाग लिया और साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता के महत्व को रेखांकित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यूजीसी की इस पहल का उद्देश्य साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, उनसे जुड़े जोखिमों, रोकथाम के उपायों और साइबर अपराध होने की स्थिति में समय पर कार्रवाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। व्याख्यान में गृह मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के निदेशक निशांत कुमार वक्ता के रूप में निर्धारित थे। कार्यक्रम में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों पर जोर दिया गया।

डिजिटल तकनीक के तेजी से विस्तार के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में डिजिटल साक्षरता, ऑनलाइन सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के माध्यम से साइबर खतरों को समझने और उनसे निपटने के उपायों की जानकारी देने का प्रयास किया गया।

About The Author

You may have missed