चक्रवाती तूफान अर्नब से टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों पर असर की आशंका

जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की आशंका जतायी गयी है। हालांकि, दक्षिण पूर्व रेलवे ने फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है। इस मार्ग से संबलेश्वरी एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चलती हैं। तूफान के प्रभाव को देखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन पर नजर रखी जा रही है।


रायगढ़ा में रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने के कारण संबलेश्वरी एक्सप्रेस 30 अक्टूबर तक कोरापुट तक ही चल रही है। ऐसे में अन्य मार्गों पर ट्रेनों का परिचालन रद्द होने की स्थिति में इस ट्रेन को भी रद्द किया जा सकता है। हालांकि, रेलवे की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय घोषित नहीं किया गया है।


