यूसील के पूर्व कर्मी ज्ञानरंजन गोप का निधन, क्षेत्र में शोक
Advertisements

जादूगोड़ा : यूसील के पूर्व कर्मी और चिरौदा निवासी ज्ञानरंजन गोप का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। सरल, मिलनसार और सहज व्यवहार के कारण वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Advertisements

Advertisements

ज्ञानरंजन गोप समाजसेवी स्वर्गीय चिकोर गोप के पिता थे। चिकोर गोप का भी पिछले दिनों निधन हो गया था। कम समय के अंतराल में पिता-पुत्र की मृत्यु से परिवार, परिचितों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है। ज्ञानरंजन गोप का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास चिरौदा में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


