सरायकेला : गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम में भीषण आग, प्रबंधक अभिषेक हाजरा झुलसे, साजिश की आशंका

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटों में फंस जाने से वे बुरी तरह झुलस गए। उन्हें तत्काल गंभीर स्थिति में टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा सारा अनाज जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह आग किसी साजिश के तहत लगाई गई हो सकती है। गोदाम की छत का चादर टूटा हुआ पाया गया और अंदर से एक लाइटर भी बरामद किया गया है।

इसके अलावा, गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी जला दिया गया है, जिससे आग के कारणों का पता लगाना मुश्किल हो गया है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के सभी वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं इलाके में इस घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  एसी ब्लास्ट से अपार्टमेंट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी, कई लोग फंसे

Thanks for your Feedback!

You may have missed