राजनगर के पाटाकोचा ग्राम में कैनाल किनारे में संचालित शराब अड्डा पर छापेमारी, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, 600 किलोग्राम जावा को किया विनष्ट
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Saraikela : डीसी सरायकेला नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अधीक्षक उत्पाद सरायकेला क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आलोक में बीती रात राजनगर थानांतर्गत पाटाकोचा ग्राम में कैनाल किनारे में संचालित शराब अड्डा पर छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में अवैध करीब 50 लीटर महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया. जबकि 600 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट किया गया है. इसके साथ ही शराब अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है.
Advertisements



