काली मंदिर में पूजा अर्चना कर बिरेंद्र सिंह यादव ने किया नामांकन, मंदिर कमेटी और बुजुर्गों, महिलाओं का मिला साथ, बोले वार्ड की विकराल पानी की समस्या का करूंगा वैकल्पिक व्यवस्था

0
Advertisements

Saraikela : नगर निगम आदित्यपुर के वार्ड 17 के प्रत्याशी बिरेंद्र सिंह यादव आज शिव काली मंदिर में पूजा अर्चना कर नामांकन कर दिया है. इस मौके पर उनके साथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा वार्ड के बुजुर्गों और महिलाओं का साथ मिला. मौके पर उन्होंने कहा कि इस वार्ड की सबसे विकराल समस्या पानी की है, जिस समस्या का वे जीतने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था करेंगेजो उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है. उन्होंने कहा कि यह वार्ड नगर निगम का सबसे बड़ा वार्ड है यहां छह हजार मतदाता हैं, जो हर वर्ष छह महीने पानी की समस्या से जूझते हैं. उन्होंने कहा कि वे वार्ड के बुद्धिजीवियों की कमेटी बनाकर समस्याओं को उजागर कर उसका समाधान करने का प्रयास करेंगे. इसके अलावा नियमित सफाई, रोड नाली का पुनर्निर्माण और महिलाओं और बच्चों के लिए ओपन पार्क का निर्माण कराएंगे, चूंकि प्रभात पार्क को कॉमर्शियल बना देने से वार्ड के बुजुर्गों और महिलाओं के साथ बच्चों के खेलने के लिए एक भी स्थान रिक्त नहीं बचा है. मौके पर उन्होंने बुजुर्गों और मंदिर कमेटी के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया और उनका आशीर्वाद लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चेन स्नैचिंग गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से रंगीला घायल

Thanks for your Feedback!

You may have missed