टॉलीवुड में सियासी बवाल, सायनी घोष और जीतू कमल के बीच छिड़ी जुबानी जंग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल बदलने के बाद अब टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खुलकर राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल रही है। अभिनेत्री और तृणमूल सांसद सायनी घोष और अभिनेता जीतू कमल के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गयी है। दोनों कलाकारों के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और इसे लेकर समर्थकों के बीच भी चर्चा तेज हो गयी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सायनी घोष ने जीतू कमल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘टॉलीवुड की कंगना रनौत’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता राजनीतिक रूप से अवसरवादी रवैया अपना रहे हैं और वामपंथ की बात करते हुए तृणमूल से फायदा लेकर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। सायनी ने यह भी कहा कि फिल्म ‘अपराजित’ की सफलता के बाद जीतू कमल का व्यवहार बदल गया और इंडस्ट्री के कई लोग इससे नाराज हैं।

सायनी घोष ने एक पुराने विवाद का जिक्र करते हुए दावा किया कि बिराटी की घटना के दौरान जीतू कमल और उनकी पूर्व पत्नी ने उनसे मदद मांगी थी। उनके अनुसार उस समय अभिनेता पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे और प्रभाव का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं सायनी ने जीतू कमल को विवादों से दूर रहकर काम पर ध्यान देने की सलाह भी दी। दूसरी ओर जीतू कमल ने भी उन्हें ‘पलटीबाज’ कहकर पलटवार किया है, हालांकि अभिनेता की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आयी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed