सड़क निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 30-40 घरों की सप्लाई प्रभावित; GAIL टीम ने रिसाव पर पाया काबू

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी के कागलनगर इलाके में सड़क पर चल रहे काम के दौरान घरेलू गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। यह पाइपलाइन GAIL की ओर से बिछाई गई है। पाइपलाइन में नुकसान होने के बाद आसपास के करीब 30 से 40 घरों में घरेलू गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही GAIL के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की जांच शुरू की। टीम ने रिसाव पर काबू पाने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित किया और गैस आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया। घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके के लोगों में चिंता का माहौल बना रहा।

GAIL कर्मचारियों के अनुसार प्रभावित सभी घरों में करीब एक घंटे के भीतर घरेलू गैस की सप्लाई दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कर आपूर्ति सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है।

 

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकटों की बिक्री सोमवार से, 1,600 से 18,000 रुपये तक कीमत

You may have missed