विद्यासागर सेतु बंद करने का फैसला टला, सरकार ने अचानक वापस लिया आदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : विद्यासागर सेतु को मरम्मत कार्य के लिए रविवार को बंद रखने का फैसला फिलहाल टाल दिया गया है। कोलकाता पुलिस ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सेतु पर यातायात प्रतिबंध संबंधी पहले जारी आदेश को वापस ले लिया है। अब 17 मई को पुल और उससे जुड़े सभी रैंपों पर सामान्य तरीके से वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इससे पहले 14 मई को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि 17 मई की सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक विद्यासागर सेतु पर मरम्मत और पुनर्वास कार्य के कारण यातायात बंद रहेगा। इसके लिए भारी वाहनों के रूट में बदलाव और ट्रैफिक कंट्रोल की तैयारी भी की गयी थी। हालांकि शुक्रवार देर रात कोलकाता पुलिस मुख्यालय ने नया आदेश जारी कर पुराने निर्देश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

पुलिस की ओर से जारी नयी अधिसूचना में बताया गया कि फिलहाल मरम्मत से जुड़ी सभी पाबंदियां और ट्रैफिक डायवर्जन स्थगित कर दिये गये हैं। कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद के हस्ताक्षर वाले इस आदेश के बाद अब रविवार को यात्रियों, निजी वाहनों और सार्वजनिक परिवहन को किसी अतिरिक्त प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा।

About The Author

See also  कीताडीह मुख्य सड़क पर गड्ढों का हंगामा, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed