सात फेरे, सात दिन… फिर प्रेमी संग फरार! रोहतास की ‘नई नवेली दुल्हन’ ने ससुराल में मचा दिया बवाल

0
Advertisements
Advertisements

बिहार: बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहाँ शादी के महज एक हफ्ते बाद ही एक नई नवेली दुल्हन अपने पति और ससुराल वालों को गच्चा देकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। मामला दिनारा प्रखंड के भानस थाना क्षेत्र के एक गाँव का है।

सात फेरों के सात दिन बाद ही बुलाई ‘स्पेशल सर्विस’
जानकारी के मुताबिक, बीते 1 मई को हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़े ही धूमधाम से दोनों की शादी संपन्न हुई थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक चल रहा था। ससुराल वाले नई बहू के स्वागत की खुशियाँ मना ही रहे थे कि 9 मई को अचानक पूरी कहानी पलट गई।

दुल्हन ने अपने फिल्मी प्लान को अंजाम देते हुए अपने प्रेमी को फोन कर ससुराल ही बुला लिया। जैसे ही प्रेमी बाइक लेकर दरवाजे पर पहुँचा, दुल्हन सात जन्मों के वादे को भुलाकर, अपने पति को छोड़, सबके सामने बाइक पर बैठकर फरार हो गई।
पीड़ित पति ने पत्नी के इस दुस्साहस के बाद भानस थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि दुल्हन सिर्फ प्रेमी के साथ भागी ही नहीं है, बल्कि घर में रखे कीमती सोने-चांदी के गहने और मोटी रकम (कैश) भी अपने साथ समेट ले गई है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सलाखों के पीछे पहुँचे ‘लव बर्ड्स’
मामला दर्ज होते ही भानस थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने फरार नई नवेली दुल्हन और उसके प्रेमी को धर दबोचा है।

पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed