तिरंगे के रंगों में सजे बाबा मनोकामना महादेव, श्रृंगार आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बेतिया : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर में भक्ति और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। सावन के पावन महीने में बाबा मनोकामना नाथ का तिरंगे के रंगों से विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम होते ही बाबा के इस मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मंदिर परिसर में तिरंगे की थीम पर किए गए श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाबा के दर्शन कर भक्त भावविभोर नजर आए और पूरे परिसर में श्रद्धा के साथ देशप्रेम का माहौल बना रहा।

संध्या श्रृंगार आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

About The Author

See also  आनंद मोहन का टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए नारे

You may have missed