होल्डिंग म्यूटेशन में देरी से लोग परेशान, पटना के तीन अंचलों में सबसे ज्यादा आवेदन अटके

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग म्यूटेशन की प्रक्रिया धीमी पड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना नगर निगम के कई अंचलों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। इनमें पाटलिपुत्र, कंकड़बाग और बांकीपुर अंचल में सबसे अधिक मामले अटके हुए हैं, जिससे संपत्ति मालिकों को नामांतरण की प्रक्रिया पूरी कराने में देरी हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नगर निगम क्षेत्र में म्यूटेशन से जुड़े कुल 8,422 आवेदनों की समीक्षा की गई थी, जिनमें 6,701 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। समीक्षा के दौरान लंबित मामलों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी लंबित होल्डिंग म्यूटेशन आवेदनों का निपटारा करने को कहा गया है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

About The Author

See also  एयरपोर्ट निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने जमीन तलाशने के लिए संभावित स्थलों का लिया जायजा

You may have missed