20 दिन में तैयार हुआ बेली ब्रिज, टूटे संपर्क से परेशान लोगों को मिली बड़ी राहत

दार्जिलिंग : बालासन नदी पर बने नए बेली ब्रिज का मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उद्घाटन किया। इस पुल के शुरू होने से मिरिक और सिलीगुड़ी के बीच फिर से सड़क संपर्क बहाल हो गया है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। भारतीय सेना, राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन के सहयोग से यह नया पुल केवल 20 दिनों में तैयार किया गया।


मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से पुल का लोकार्पण करते हुए निर्माण कार्य में जुटी सभी एजेंसियों की सराहना की। 58 मीटर लंबे और 3.75 मीटर चौड़े इस बेली ब्रिज की भार क्षमता 9 मीट्रिक टन है और यहां से एक तरफा यातायात की अनुमति होगी। सरकार ने बताया कि इस अस्थायी पुल से दार्जिलिंग पहाड़ियों और मिरिक क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों को भी फायदा मिलेगा।


