दोहरे हत्याकांड का मुख्य शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल, हथियार बरामदगी के दौरान की फायरिंग

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन कुमार सिंह को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार करने के बाद हथियार बरामदगी के लिए बलिया गांव के जंगल में ले गई। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की और झाड़ियों में पहले से छिपाकर रखी पिस्तौल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए पहले बांका सदर अस्पताल और फिर बेहतर उपचार के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मुठभेड़ में एक ओपी अध्यक्ष, एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना के बाद एसटीएफ और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, सह-आरोपी सोमनाथ सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।

About The Author

See also  अधिकारी, कुकड़ू एवं थाना प्रभारी, तिरुलडीह के संयुक्त नेतृत्व में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, 5,000 CFT बालू जब्त...

You may have missed