बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, नीरज कुमार सिन्हा को मिली जिम्मेदारी, बढ़ी प्रशांत किशोर की चुनौती

Advertisements

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार उर्फ बंटी ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई। इस बदलाव के साथ अब मुकाबला जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ और दिलचस्प माना जा रहा है। नीरज कुमार सिन्हा लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हैं और उन्होंने बूथ स्तर से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव और लंबे योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। बांकीपुर सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, ऐसे में इस उपचुनाव पर सभी प्रमुख दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  गंगा कटाव की जद में 100 मीटर रेल ट्रैक, इस रूट पर परिचालन रोका गया

You may have missed