बिहार सरकार गिरने का दावा कर तेज प्रताप ने बढ़ाई सियासी हलचल, एनडीए पर बड़ा हमला

पटना : बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मौजूदा एनडीए सरकार के जल्द गिरने का दावा किया। बांकीपुर उपचुनाव के बीच उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही इसकी भविष्यवाणी की थी और अब बिहार की मौजूदा सरकार बहुत जल्द बदल जाएगी। उन्होंने यह पोस्ट वृंदावन से साझा किया। तेज प्रताप यादव का यह बयान उस समय सामने आया, जब एक दिन पहले एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। अपने पोस्ट में तेज प्रताप ने दावा किया कि एनडीए के घटक दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, उनके इस दावे पर एनडीए की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के साथ बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।




