हरिदासपुर में किसान चौपाल का आयोजन.

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोचस/रोहतास :- कोचस प्रखंड के नरवर पंचायत के हरिदासपुर में कृषि विभाग के तरफ से रबी महाभियान के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल का आयोजन कृषि समन्वयक आलोक कुमार राय व आत्मा के तकनीकी शेलेन्द्र सिंह,रविंद्र कुमार, संतोष कुमार के नेतृत्व में किया गया। किसान चौपाल आयोजन में भाग लेने के लिए ग्रामीण किसान शामिल हुए। इस आयोजन में आगामी रबी महाअभियान के तहत, विभिन्न योजनाओं को लेकर बीज वितरण दलहन तिलहन एवं खाद्य फसल कृषि यंत्रीकरण के बारे में किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही साथ किसानों को वैज्ञानिक ढंग से उन्नत खेती के बारे में तथा किसानों कम लागत में अच्छी खेती करने की जानकारी दी गई। इस संबंध में नोडल समन्वयक आलोक कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में समसामयिक बुवाई का कार्यक्रम चल रहा है इसके बारे में बीज वितरण, खाद, रोग के बारे में आवश्यक सुझाव दिया गया। साथही मिट्टी जांच करने विधि की जनकारी दि गई। मौके उमेश कुमार सिंह, आसुतोष कुमार, रामप्रसाद सिंह, संजय सिंह,तेजनारायण सिंह,श्रीभगवान सिंह,बबन सिंह,अमित कुमार,महेंद्र सिंह, डिप्टी सिंह,डब्लू कुमार यादव, जयप्रकाश यादव के साथ कई अन्य किसान उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  टीआरआई-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन-लाठीचार्ज के बीच पथराव; कई हिरासत में