कच्चा मकान भरभराकर गिरा, तीन महिलाएं मलबे में दबकर घायल

Advertisements

कपाली : मूसलाधार बारिश ने शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में बड़ी तबाही मचा दी। वार्ड संख्या 2 के मिल्लत नगर में लगातार हो रही तेज बारिश से एक कच्चे मकान की दीवार और छत कमजोर पड़ गई और अचानक पूरा ढांचा भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे के वक्त घर के भीतर मौजूद बुजुर्ग हसीना बानो (62), उनकी बेटी नाजनीन बानो (45) और नतनी मुस्कान (25) मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं, हालांकि घर के दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और बिना देर किए राहत-बचाव में जुट गए। घायलों को मलबे से बाहर निकालकर तुरंत रामू चौक स्थित टीएनबी नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

लगातार बारिश से क्षेत्र के कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि ऐसे असुरक्षित मकानों का तुरंत सर्वे कराया जाए, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए और जरूरतमंदों को राहत सामग्री मुहैया कराई जाए। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टलने से बच गया।

About The Author

You may have missed