चक्रवाती तूफान से रेल परिचालन प्रभावित, झारखंड की 14 समेत 20 ट्रेनें रद्द

Advertisements

जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण राज्यभर में तेज बारिश और आंधी से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. पटरियों पर जलजमाव और संरक्षा संबंधी कारणों से दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है. शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल समेत विभिन्न सेक्शनों की कुल 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें झारखंड से जुड़ी 14 प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

झारखंड रूट पर टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस (18601/18602), टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस (18113/18114), राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला एक्सप्रेस (68043/68044), खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर एक्सप्रेस (68013/68014), आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस (68055/68056), चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (68025/68026) और झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम एक्सप्रेस (68023/68024) रद्द रहेंगी. इसके अलावा ओडिशा सेक्शन में शालीमार-चरलापल्ली स्पेशल (08045), गुनुपुर-राउरकेला एक्सप्रेस (18118) और झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस (68033/68034 व 68031/68032) का परिचालन भी बंद रहेगा. फलकनुमा एक्सप्रेस, हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस और शालीमार-वास्को डी गामा एक्सप्रेस समेत 10 अन्य ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं.

मुख्य रेल मार्ग बाधित होने के कारण दक्षिण भारत जाने वाली दो ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (12663) खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा, गोंदिया और बल्हारशाह होकर चलेगी. वहीं, हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा और विजयनगरम होकर रवाना होगी. रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन निकलने से पहले एनटीईएस ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 पर ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है.

About The Author

You may have missed