डैम के गेट खुलते ही जमशेदपुर पर मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : ओडिशा और पूर्वी सिंहभूम के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद लौहनगरी जमशेदपुर और आसपास के इलाकों पर बाढ़ का बड़ा खतरा मंडराने लगा है। डैम की सुरक्षा बनाए रखने के लिए ओडिशा प्रशासन ने व्यांगबिल डैम के फाटक खोल दिए हैं, वहीं पूर्वी सिंहभूम के चांडिल डैम से भी पानी छोड़ा गया है। इससे सुवर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर बढ़ने और तटीय बस्तियों में पानी घुसने की आशंका बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को 9 क्लस्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी है और संभावित प्रभावित बस्तियों के लिए राहत शिविर तैयार किए गए हैं। पार्वती घाट, शास्त्रीनगर, प्रतिमानगर, बागे बस्ती, रूपनगर, बाबुडीह, बारीडीह और छायानगर जैसे इलाकों के लिए स्कूल, सामुदायिक भवन और सेवा संस्थानों में शिविर बनाए गए हैं, जहां नगर प्रबंधक और सहायक अभियंता स्तर के अधिकारी नोडल जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे — जेएनएसी कार्यालय कंट्रोल रूम (नोडल अधिकारी ज्योति पुंज, 9471511844) और तरुण संघ, शास्त्रीनगर कदमा स्थित कंट्रोल रूम (नोडल अधिकारी जॉय गुड़िया, 8102315618)। दोनों जगह पाली अनुसार कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

About The Author

You may have missed