कुसुंडा स्टेशन के बंद कमरे में लगी आग, जीआरपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कुसुंडा (धनबाद) :धनबाद रेल मंडल के कुसुंडा स्टेशन परिसर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रेलवे टिकट घर के बगल स्थित एक बंद कमरे में अचानक आग लग गई। स्टेशन परिसर में मौजूद जीआरपी अधिकारियों को समय रहते इसकी जानकारी मिल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जीआरपी थाना के बैरक में मौजूद पुलिसकर्मियों की नजर आग पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। इसके साथ ही जीआरपी थाना प्रभारी राधा कुमारी समेत अन्य अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने जीआरपी जवानों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने की वास्तविक वजह का आधिकारिक रूप से अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी राधा कुमारी ने बताया कि बंद भवन में आग की सूचना मिलते ही स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई की और दमकल को बुलाया गया। संयुक्त प्रयास से समय रहते आग बुझा ली गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टाटा स्टील यूआइएसएल में बोनस वार्ता निर्णायक दौर में, इसके बाद होगा वेज रिवीजन समझौता

You may have missed