पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने मनोज वाजपेयी महतो, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प

Advertisements

रांची : भाजपा प्रदेश पिछड़ा जाति मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता पिछड़ा समाज के अलग-अलग वर्गों को एक मंच पर लाने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने की होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मनोज वाजपेयी महतो ने कहा कि संगठन के स्तर पर संवाद और संपर्क बढ़ाकर समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझकर हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर रखा जाएगा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी जैसे विषयों पर काम करने की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं से लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयास और आपसी समन्वय से ही संभव है।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व विधायक समरी लाल, प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष बलमुकुंद सहाय समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author

See also  जनगणना 2027 में ‘आदिवासी धर्म’ के लिए अलग कॉलम की मांग, संजय सिंह को सौंपा ज्ञापन

You may have missed