‘मिर्जापुर’ की बीना त्रिपाठी का जमशेदपुर कनेक्शन, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट से शुरू हुई थी रसिका दुग्गल की पढ़ाई

Advertisements

जमशेदपुर : ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रसिका दुग्गल का जन्म 17 जनवरी 1985 को जमशेदपुर में हुआ था और उनका बचपन भी इसी शहर में बीता। हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट शो में उन्होंने अपने बचपन और जमशेदपुर से जुड़ी यादें साझा कीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रसिका ने बताया कि उन्हें शहर का शांत माहौल आज भी पसंद है। बचपन में पढ़ाई के साथ वह स्वीमिंग, स्केटिंग और ड्रॉइंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेती थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रसिका की शुरुआती पढ़ाई जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से हुई। बाद में उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, जहां ड्रामेटिक्स सोसायटी से जुड़ने के बाद एक्टिंग की ओर उनका रुझान बढ़ा। इसके बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज से सोशल कम्युनिकेशन मीडिया की पढ़ाई की और फिर एफटीआईआई से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली। बचपन में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आगे चलकर वह अभिनेत्री बनेंगी।

रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन में बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया है। सीरीज में वह कालीन भैया की पत्नी और मुन्ना की सौतेली मां के रोल में नजर आईं। खास तौर पर दूसरे सीजन में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया और इस किरदार ने उन्हें ओटीटी की दुनिया में बड़ी पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जमशेदपुर से शुरू हुआ उनका सफर दिल्ली, मुंबई और पुणे होते हुए फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचा।

About The Author

You may have missed