सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, तीन पीडीजे के हाईकोर्ट जज बनने का रास्ता साफ

Advertisements

मेदिनीनगर : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा पर सहमति दे दी है। अब तीनों नाम केंद्र सरकार के पास भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार की मंजूरी और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कॉलेजियम ने गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, साहेबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के नाम पर सहमति जतायी है। मनोज प्रसाद फिलहाल गढ़वा, अखिल कुमार साहेबगंज और श्रीराम शर्मा पलामू में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं।

कॉलेजियम की अनुशंसा पर अब केंद्र सरकार को निर्णय लेना है। इसके बाद राष्ट्रपति की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर तीनों न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकेगा। उनकी नियुक्ति के बाद न्यायिक कार्यों में तेजी और लंबित मामलों के निस्तारण में मदद मिलने की उम्मीद जतायी गयी है।

About The Author

See also  आठ साल बाद भी स्कूल में चहारदीवारी नहीं, 166 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा

You may have missed