मोबाइल की लत से बचें बच्चे, पढ़ाई और खेलकूद पर दें ध्यान: पुलिस

Advertisements

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना की ओर से शुक्रवार को टीपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘बच्चों को मोबाइल की लत से बचने एवं हमारी जिम्मेदारियां’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी। पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को मोबाइल का संतुलित और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल शिक्षा और जरूरी जानकारी हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, लेकिन जरूरत से अधिक इस्तेमाल विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों से मोबाइल का इस्तेमाल मुख्य रूप से पढ़ाई और जरूरी जानकारी के लिए करने को कहा। उन्होंने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बच्चे खेलकूद और दूसरी रचनात्मक गतिविधियों से दूर होते जा रहे हैं। विद्यार्थियों से सोशल मीडिया और अनावश्यक गेमिंग में समय बर्बाद करने से बचने तथा खेलकूद के लिए समय निकालने की अपील की गयी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से मिले मार्गदर्शन को दैनिक जीवन में अपनाने को कहा। मौके पर एएसआई मुकेश शरण समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed