शक्ति विश्वविद्यालय में खुला पलाश दीदी कैफे, मिलेगा झारखंडी पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद

रांची : झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय (जेएसओयू) परिसर में पलाश दीदी कैफे की शुरुआत की गयी है। इसका उद्घाटन कुलपति प्रो टीएन साहू ने किया। कैफे के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दी गयी है। यहां विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को झारखंड के पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध कराये जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पलाश दीदी कैफे शुरू करने का उद्देश्य परिसर में स्थानीय खानपान को बढ़ावा देने के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर देना है। कैफे में झारखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति से जुड़े विभिन्न व्यंजन परोसे जाएंगे।
उद्घाटन के मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थीं। विश्वविद्यालय ने इस पहल को स्थानीय संस्कृति और महिला सशक्तीकरण से जोड़ते हुए कैफे के संचालन में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।


