पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

Advertisements

आदित्यपुर : पुराने छोटा खरकई पुल से शुक्रवार को एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक पुल पर पहुंची और कुछ ही देर में नदी में कूद गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस युवती की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि वर्ष 2018-23 के कार्यकाल में पुराने खरकई पुल पर सुरक्षा जाली लगाने की योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जेआरडीसीएल और संबंधित विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, गोलमुरी में दंगा-रोधी मॉक ड्रिल

You may have missed