निखार सबलोक हत्याकांड में छह दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार, हिरासत में लिए युवक की बिगड़ी तबीयत

Advertisements

जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-32 स्थित टेंथ माइल स्टोन होटल के समीप युवा कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के छह दिन बाद भी किसी मुख्य आरोपी अथवा शूटर की गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हत्या के सिलसिले में हिरासत में लेकर पूछताछ किए जा रहे सोनारी निवासी अशोक सिंह रायब की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले एमजीएम अस्पताल और बाद में टीएमएच में भर्ती कराया गया। टीएमएच में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। हालांकि उसकी तबीयत बिगड़ने की वजह और वर्तमान स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। शूटरों की पहचान किए जाने की बात भी सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान डीआईजी स्वयं जांच की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस के कई अधिकारी जांच में जुटे हैं और सामने आई कड़ियों को साक्ष्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

About The Author

See also  स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 50 से अधिक अधिकारी कार्रवाई में शामिल

You may have missed