झारग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन 22 अक्टूबर को रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का 22 और 23 को बदलेगा मार्ग
Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत झारग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन 22 अक्टूबर, गुरुवार को रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 22 और 23 अक्टूबर को परिवर्तित किया जाएगा।
Advertisements

Advertisements

दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अनुसार, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में चांडिल से पुरुलिया के बजाय मुरी होकर चलेगी। इसके अलावा टाटानगर-आसनसोल की दो जोड़ी मेमू ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में आद्रा स्टेशन तक ही चलेंगी।


