जमशेदपुर: 10 साल का इंतजार खत्म, जमशेदपुर से कोलकाता के लिए पहली उड़ान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

0
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार की सुबह कोलकाता के लिए हवाई जहाज ने पहली उड़ान भरी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कोलकाता के लिए 10.15 बजे सोनारी एयरपोर्ट से हवाई जहाज ने उड़ान भरी जो 11.20 बजे कोलकाता पहुंचेगी. 9 सीट वाले इस विमान में पहले दिन सारी सीटें फुल रही. पहले दिन 9 लोगों ने कोलकाता के लिए विमान बुक किया था. मौके पर मौजूद टाटा स्टील के चाणक्य चौधरी ने बताया कि इस शुरुआत में बहुत सारे लोग भागीदार है. यह भारत सरकार की स्कीम है. जिसके तहत इंडिया वन एयर को लाइसेंस मिला. शुरुआत अच्छी है. झारखंड सरकार से उन्हे सपोर्ट मिला है. सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है. एटीसी का पेमेंट टाटा स्टील करेगी. आने वाले दिनों ने यात्रियों की संख्या को देखते हुए उड़ान की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए उड़ान
इंडिया वन एयर कंपनी की ओर से जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए सुविधा दी गई है. जमशेदपुर से कोलकाता के लिए 1999 और जमशेदपुर से भुवनेश्वर के लिए 2999 रुपए किराया रखा गया है. यात्री indiaoneair.com की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है या फिर एयरपोर्ट जाकर भी टिकट बुकिंग की जा सकती है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed