पॉक्सो मामले में अभिनेता श्रीजीत रवि को एक साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

Advertisements

मनोरंजन : मलयालम फिल्मों के अभिनेता श्रीजीत रवि को वर्ष 2022 के पॉक्सो मामले में त्रिशूर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश रेम्या मेनन ने उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 509 और पॉक्सो एक्ट की धारा 11(i) के तहत दोषी ठहराया। जुर्माना नहीं भरने पर अभिनेता को एक महीने की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी। हालांकि, केरल हाईकोर्ट में अपील करने की इच्छा जताने के बाद अदालत ने उनकी सजा पर एक महीने के लिए रोक लगा दी और 50 हजार रुपये के मुचलके तथा दो जमानतदारों की शर्त पर जमानत दे दी। उन्हें 23 दिसंबर 2026 को अदालत में दोबारा पेश होने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह मामला 4 जुलाई 2022 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, स्कूल से अपने अपार्टमेंट लौट रहे नाबालिग बच्चों के सामने अभिनेता ने अश्लील हरकत की थी और उन्हें धमकाया था। इस मामले में श्रीजीत रवि ने 2022 में निचली अदालत में आरोपमुक्त करने की याचिका दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने केरल हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली और मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के समर्थन में सभी 21 गवाहों ने गवाही दी।

50 वर्षीय श्रीजीत रवि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। वह दिग्गज अभिनेता टी.जी. रवि के बेटे हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में अभिनय की शुरुआत की थी और मलयालम के अलावा तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

About The Author

You may have missed