बहरागोड़ा प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया

0
Advertisements

बहरागोड़ा (संवाददाता ):-बहरागोड़ा प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से आयीं स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया. इसमें स्वास्थ्य सहिया संघ की अध्यक्ष सबिता मंडल ने सहियाओं का मानदेय 18 हजार रुपये करने, सहिया साथियों को 24 दिन का मानदेय की बजाय 30 दिन का करने, सहिया साथियों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, कार्य अनुभव सहियाओं को एनएम का प्रशिक्षण देकर नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण देने, वर्ष में दो बार ड्रेस देने, नहीं तो दो हजार रुपये देने आदि की मांग की है.इनके मांग को लेकर आज संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी शामिल हुए.उन्होंने सहियाओं के साथ बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र से रैली निकालो जो कि बाजर होते हुए पुनःबहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र मैं जा कर खत्म हुई.रैली के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई अगर मांग को पूरी नहीँ की गई आगे हमलोग उग्र आंदोलन करेंगें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एक्सएलआरआई में KRONOS 2026 का आयोजन, भविष्य की कंपनियों में नेतृत्व और प्रतिभा की भूमिका पर मंथन

Thanks for your Feedback!

You may have missed