अफीम की अवैध खेती और नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले को नशामुक्त बनाने और अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चक्रधरपुर, बंदगांव, सोनुआ और नोवामुंडी प्रखंडों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों और आम लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए अफीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी नुकसान को बताया। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्परिणामों को भी दर्शाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि अफीम की अवैध खेती और नशे की लत का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे पूरा परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होता है। लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अफीम की अवैध खेती और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल नहीं होने का आग्रह किया। साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को देने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। लोगों से अपने आसपास के अन्य लोगों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक करने को कहा गया।

About The Author

You may have missed