तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत और एक गंभीर घायल
Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी के सीएच एरिया टीओपी के पास सोमवार देर रात करीब 1 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
Advertisements

Advertisements

मृतकों की पहचान सोनारी निवासी एवं जेडीयू कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह के छोटे पुत्र ब्रजेश सिंह और गणेश पांडे के पुत्र कृष्णा पांडे के रूप में हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।


