किरीबुरू में एक घर में लगी आग, झुलसकर पिता और चार साल की मासूम की दर्दनाक मौत

0
Advertisements

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के किरीबुरू में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. किरीबुरू में एक मकान के अन्दर बाप बेटी की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी है. यह घटना बीती रात की बताई जा रही है. घटना कैसे घटी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल के पीछे काफी सालों से बंद पड़े मुर्दा घर के अंदर अवैध तरीके से अमीर हुसैन उर्फ काना और उसकी 4 साल की मासूम बेटी रहते थे. घर के अंदर से ताला लगाकर अमीर हुसैन और उसकी बेटी सोये हुए थे. इसी दौरान आग लगने से दोनों की मौत हो गयी. घर अंदर से बंद रहने के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि घर के अंदर आग कैसे लगी और घटना कैसे घटी.किरीबुरु पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश बरामद कर ली है. और पुरे मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक मृतक आमिर हुसैन की तीन बेटी और एक बेटा है. आमिर हुसैन कबाड़ी, प्लास्टिक चुनता था और उसी को बेचकर अपना व बच्चों का भरण पोषण करता था. आमिर अपनी छोटी बेटी के साथ इस घर में रहते थे. जबकि बाकी लोग किरीबुरू के मंगला हाट हाटिंग में रहते हैं. एक गरीब पिता पुत्री की इस तरह हुई मौत ने पुरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed