ईरान का बड़ा हमला: 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

ईरान : मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने रविवार को बड़ा सैन्य हमला करते हुए यूएई की ओर 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन दागे. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि यह कार्रवाई उसके सैन्य अभियान “ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस-4” का हिस्सा है. बताया गया कि हमलों के दौरान तेल अवीव और बेएरशेवा जैसे इजरायली शहरों के साथ-साथ जॉर्डन के अल-अज्राक एयरबेस को भी निशाना बनाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार इस अभियान में मिसाइलों की नई पीढ़ी का इस्तेमाल किया गया है. हमले के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं.

इसी बीच लेबनान के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बढ़ते संघर्ष के कारण 117 ईरानी नागरिकों को शनिवार-रविवार की रात रूसी विमान के जरिए बेरूत से सुरक्षित निकाला गया. इनमें राजनयिक और दूतावास के कर्मचारी भी शामिल हैं. क्षेत्र में तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए कई देशों ने सतर्कता बढ़ा दी है.

About The Author

See also  NEET प्रदर्शन में पोते की गिरफ्तारी से दुखी दादी ने लिखा भावुक पत्र, रिहाई की लगाई गुहार

Thanks for your Feedback!

You may have missed