इंस्टाग्राम वाली गर्लफ्रेंड निकली पत्नी, मंदिर में खुला राज तो पति की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रयागराज : दारागंज इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को उसकी ही पत्नी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए जाल में फंसा दिया। चार साल से अलग रह रही पत्नी ने अपने पति से संपर्क करने के लिए नकली प्रोफाइल बनाई और उससे बातचीत शुरू कर दी। पति को यह पता नहीं चल सका कि वह जिससे प्रेम संबंध बना रहा है, वह उसकी पत्नी ही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले में बताया गया कि दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और पति ने उसे शादी का प्रस्ताव तक दे दिया। मुलाकात के लिए नागवासुकी मंदिर तय किया गया, जहां पहुंचने के बाद पत्नी ने अपना चेहरा सामने किया और पूरा सच सामने आ गया। इसके बाद वहां हंगामा हो गया और आरोप है कि पति ने पत्नी के साथ विवाद और हाथापाई की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

About The Author

See also  हावड़ा स्टेशन पर नया प्लेटफॉर्म तैयार, 26 कोच वाली ट्रेन के परिचालन से बढ़ेगी सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed