औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 19 जिलों के चैंबर एक मंच पर

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य के 19 जिलों के चैंबर ऑफ कॉमर्स एक साझा मंच पर आए हैं। सभी चैंबर मिलकर उद्योग, व्यापार, निवेश, आधारभूत संरचना और रोजगार से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत रोडमैप तैयार करेंगे। इस साझा दस्तावेज को राज्य सरकार को सौंपा जाएगा, ताकि उद्योगों के विकास और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें।इस पहल के तहत सभी जिला चैंबर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और संभावनाओं को रोडमैप में शामिल करेंगे। इसका उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना, उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना और व्यापार से जुड़ी चुनौतियों का समाधान निकालना है। चैंबर प्रतिनिधियों का मानना है कि संयुक्त प्रयास से झारखंड के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और सरकार को भी नीति निर्माण में ठोस सुझाव प्राप्त होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  त्योहारों से पहले ट्रेनों में मारामारी, 100 पार वेटिंग; कई गाड़ियों में ‘नो रूम’