क्लब बंद होने के बीच बड़ी राहत, खिलाड़ियों और कर्मचारियों के भविष्य पर फैसला

Advertisements

जमशेदपुर : इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) से जमशेदपुर एफसी के हटने के फैसले के बाद खिलाड़ियों और कर्मचारियों के भविष्य को लेकर टाटा स्टील ने बड़ी राहत दी है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि क्लब से जुड़े सभी स्थायी कर्मचारियों का टाटा स्टील में समायोजन किया जाएगा। वहीं, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य अनुबंधित कर्मियों को उनके अनुबंध की शर्तों के अनुसार पूरा भुगतान किया जाएगा।कंपनी ने कहा कि इस फैसले के बावजूद फुटबॉल के विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता बनी रहेगी और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम जारी रहेगा। टाटा स्टील ने खिलाड़ियों, कर्मचारियों, प्रशंसकों और क्लब से जुड़े सभी लोगों के योगदान की सराहना करते हुए उनके भविष्य को सुरक्षित रखने का भरोसा भी जताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  ब्रेक बाइंडिंग से एर्नाकुलम एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, टला हादसा

You may have missed