समुद्र घूमने वालों के लिए बड़ी राहत, स्पेशल लोकल ट्रेन सेवा 92 दिन और बढ़ी



जमशेदपुर : समुद्र तटीय पर्यटन स्थल दीघा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने पांसकुड़ा–दीघा–पांसकुड़ा स्पेशल ईएमयू लोकल ट्रेन (08117/08118) के परिचालन को 92 दिनों के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन पहले तय अवधि के बाद भी 30 सितंबर 2026 तक यात्रियों को अपनी सेवाएं देती रहेगी। यह निर्णय यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।यह स्पेशल लोकल ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और संचालन दिवस के अनुसार ही चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सेवा अवधि बढ़ने से पश्चिम बंगाल के समुद्री पर्यटन क्षेत्र की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और नियमित आवागमन करने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।




