श्रावणी मेले को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगी नो-एंट्री

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : श्रावणी मेले के दौरान पहाड़ी मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले मेले में प्रत्येक सोमवार (3, 10, 17 और 24 अगस्त) तथा श्रावणी पूर्णिमा (28 अगस्त) को कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर, मीनाक्षी गली, गोशाला कटिंग और बालाजी मंदिर मार्ग से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यस्त मार्गों पर भी अस्थायी रूप से रूट डायवर्ट किया जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि मंदिर के आसपास वाहन खड़े न करें और केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जेल जा चुके आरोपी की कंपनी को मिली JSSC परीक्षा की जिम्मेदारी, जांच में बड़ा खुलासा

You may have missed